अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
09-Mar-2024 11:50 AM
By First Bihar
KHAGADIYA : देश में अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर कुछ दिनों के अंदर ही तारीखों का भी एलान होने वाला है। ऐसे में अब तमाम राजनीतिक पार्टी इस चुनाव को लेकर अपने कैंडिडेट तय करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब जदयू के तरफ से गोपाल मंडल के बाद एक और विधायक ने लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। परबत्ता विधायक संजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।
दरअसल, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर परबत्ता प्रखंड के देवरी गांव में आयोजित रामधुन यज्ञ का उद्घाटन विधायक डॉ संजीव कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि - यदि यहां के जनता का आशीर्वाद रहा तो वे खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
मालूम हो कि, खगड़िया लोकसभा सीट पर लोजपा पारस गुट के चौधरी महबूब अली कैसर का कब्जा है। वे लगातार दो बार से काबिज हैं।अब हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। लेकिन, एनडीए के अंदर पारस और चिराग पासवान को लेकर मामला काफी फंसा हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि पारस को इस बार बेहद की कम सीट दिया जा रहा है कि इसकी वजह चाचा - भतीजा का अलग -अलग चुनाव मैदान में होना है। ऐसे में अब यदि सीटों का बंटवारा के तहत यह सीट भाजपा को मिलती है तभी यह बात सही हो पाएगी ,लेकिन ऐसा होने से पारस गुट में भी नाराजगी देखने को मिल सकती है।
आपको बताते चलें कि, खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें हैं। यह लोकसभा क्षेत्र तीन जिलों खगड़िया, सहरसा और समस्तीपुर से जुड़ा हुआ है। छह विधानसभा सीटों में तीन पर राजद का कब्जा है। एक पर कांग्रेस और दो पर जदयू का कब्जा है। खगड़िया सदर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का, परबत्ता और बेलदौर विधानसभा सीट पर जदयू का और अलौली (सुरक्षित) समेत सिमरी बख्तियारपुर व हसनपुर विधानसभा सीट पर राजद का कब्जा है।