Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
27-Nov-2024 01:24 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा है। यहां कचरे के ढेर में धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में दो बच्चे घायल हुए हैं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलबीघा डाक स्थान की है। इस धमाके में एक बच्चे का हाथ फट गया है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि कचरा चुनने के दौरान एक थैली को पटकने से यह ब्लास्ट हुआ। घायलों में 10 वर्षीय बादल कुमार व 15 वर्षीय लक्ष्मण कुमार नाम हैं। दोनों घायल बच्चे स्वर्गीय रंजन कुमार के पुत्र हैं। घायल बच्चों का जेपीएन अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल भेजा गया है। धमाके की सूचना पुलिसवालों को भी मिली है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली थाना की पुलिस जांच में जुटी है।
वहीं, विस्फोट की आवाज काफी तेज थी और काफी दूर तक गई। स्थानीय लोगों की मानें तो जिस तरह विस्फोट के दौरान आवाज हुई, उससे बड़ी घटना की आशंका को लेकर इलाके के लोग डर गए थे। धमाके की सूचना पुलिसवालों को भी मिली है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली थाना की पुलिस जांच में जुटी है। यह बम किस प्रकार का था, इसकी जांच में पुलिस की टीम जुट गई है। इसके साथ ही मौके पर एफएसएल और बम निरोधक दस्त को भी बुलाया गया है।
इस मामले में एएसपी पीएन शाहू ने बताया कि पुलिस ने कचरे के ढेर को सील कर आसपास पूछताछ की, लेकिन फिलहाल ब्लास्ट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच चल रही है। इस इलाके में अक्सर कचरा फेंका जाता है, जिसमें कई बार खतरनाक चीजें होती हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमाके की वजह कोई विस्फोटक पदार्थ था या कुछ और।