ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / ‘कबूतरबाजी’ के मामले में फंसे दलेर मेहंदी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत,...

‘कबूतरबाजी’ के मामले में फंसे दलेर मेहंदी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, तीन महीने से जेल में थे बंद

15-Sep-2022 05:23 PM

DESK : मानव तस्करी के मामले में जेल में बंद मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। पटियाला की कोर्ट द्वारा सुनाई गई दो साल की सजा पर रोक लगाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दलेर मेहंदी को जमानत दे दी। बीते 14 जुलाई को कोर्ट के आदेश के बाद पटियाला पुलिस ने दलेर मेहंदी को गिरफ्तार किया था, तभी से वे जेल में बंद थे। पटियाला कोर्ट की फैसले को चुनौती देते हुए दलेर मेहंदी ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसपर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने उन्हें राहत दी। 


दरअसल, साल 2003 में दिलेर मेहंदी पर कुछ लोगों को गैर कानूनी तरीके से अमेरिका ले जाने के आरोप लगा था। जिसके बाद दिलेर मेहंदी के खिलाफ पटियाला की ट्रायल कोर्ट  में मामला चला और साल 2018 में कोर्ट ने उन्हें मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज की कोर्ट याचिका दाखिल की लेकिन कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था।


दलेर मेहंदी पर आरोप है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का काम किया और इसके एवज में उन्होंने मोटी रकम भी वसूल किया था। साल 1998 और 1999 के दौरान उन्होंने करीब 10 लोगों को गैर कानूनी तरीके से सेन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी भेजा था। इस मामले में दलेर मेहंदी के दिवंगत भाई के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था। दोनों भाइयों के खिलाफ करीब 35 शिकायतें सामने आई थीं। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया था कि पैसे लेने के बावजूद उन्हें न तो विदेश भेजा गया और ना ही उनके पैसे लौटाए गए।