गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
27-Oct-2023 02:50 PM
By First Bihar
LAKHISARAI : शिक्षा विभाग और के के पाठक के आदेश के बाद वैसे छात्र-छात्राओं के नाम स्कूल से काटे जा रहे हैं जो लगातार विद्यालय नहीं जा रहे हैं या जिनका अटेंडेंस 75% से कम है। ऐसे में अब लखीसराय शहर के केआरके हाई स्कूल के मैदान में स्थित विज्ञान भवन में चल रहे दुर्गा गर्ल्स स्कूल की 484 छात्राओं का नाम काट दिया है। इसको लेकर अब लड़कियों ने जमकर बवाल किया। छात्राओं ने सड़क पर उतरकर यह आरोप लगाया कि स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है। वहां बैठने की जगह नहीं है। इतना ही नहीं छात्राओं ने छेड़खानी की भी बात कही है। लड़कियों ने कहा कि स्कूल के आसपास लड़के सिटी मारते हैं इसलिए वे लोग नहीं आती हैं।
वहीं, हेडमास्टर द्वारा नाम काटे जाने पर आक्रोशित छात्राओं ने लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को घंटों तक बाधित कर दिया। इस मामले में स्कूल की प्राचार्या कुमारी अर्चना ने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेश के बाद अनुपस्थित छात्राओं का नाम रजिस्टर से काट दिया गया है। दुर्गा गर्ल्स स्कूल में कुल 986 छात्राओं का नामांकन है। जिन छात्राओं के नाम स्कूल से काटे गए हैं उनमें नौवीं क्लास की 127 और 10वीं क्लास की 357 छात्राएं शामिल हैं। स्कूल में तीन कमरे हैं। एक मनोवैज्ञानिक क्लास को लेकर बंद ही रहता है।
इसके साथ ही छात्राओं ने कहा कि शुक्रवार से स्कूल में परीक्षा शुरू हो रही है और परीक्षा से ठीक पहले नाम काट दिया गया है। वहीं, इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी विमलेश कुमार चौधरी ने फोन पर बताया कि अपर मुख्य सचिव के दिए गए निर्देश के आलोक पर कार्रवाई की गई है। अब लड़कियों ने जो आरोप लगाया है उसकी जांच की जाएगी।
उधर, जिन छात्राओं के नाम स्कूल से काटे गए हैं उनका फिर से नामांकन हो सकता है। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी विमलेश कुमार चौधरी ने बताया कि शपथपत्र लेकर पुनः नामांकन करने का प्रावधान है. छात्राएं अगर शपथ पत्र देती हैं तो उन लोगों का दोबारा नामांकन कर लिया जाएगा. वहीं सूचना मिलते ही कबैया थानाध्यक्ष वैभव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित छात्राओं को समझाकर शांत कराया।