BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
29-Jan-2023 09:17 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक से 11 फरवरी तक होने वाली इंटर की वार्षिक परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक होने वाली मैट्रिक वार्षिक परीक्षा से संबंधित गाइड लाइन जारी कर दिया है. समिति ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर चप्पल पहनकर ही आएं. जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र आने वाले कैंडिडेट को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. ऐसा निर्णय बिहार बोर्ड ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए लिया है.
आपको बता दें बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आगामी1 फरवरी से होने वाली इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले तक प्रवेश दिया जाएगा. बिहार बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे प्रारंभ होगी. प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को 9.20 तक प्रवेश दिया जाएगा. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 1.45 का समय तय किया गया है, वही दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को 1.35 तक प्रवेश दिया जाएगा. उसके बाद किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
साथ ही इसको लेकर बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले हर हाल में परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं. समय से परीक्षा केंद्र के अंदर अपने सीट पर बैठ जाएं और परीक्षा सेंटर पर ज्यादा भीड़ न लगायें.