मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Jun-2023 06:53 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में गर्मी का सितम जारी है। राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने गर्मी से राहत पाने की इंतजार में बैठे लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। राज्य में छह जून तक मौसम के तल्ख तेवर से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। कई शहरों में अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से ऊपर है। इससे हीट वेव के हालात बने हैं।
वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें अररिया, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, सुपौल, जमुई, बांका,भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और मधुबनी, शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना समेत प्रदेश के 28 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 3 से 7 जून तक आसमान साफ रहेगा। अभी बारिश से किसी तरह के राहत की संभावना नहीं है।
मालूम हो कि, इस चिलचिलाती गर्मी के बीच सूबे के 25 शहरों का तापमान 40 डिग्री या उसके पार चला गया है। जिसमें सर्वाधिक तापमान खगड़िया में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। सीवान और वाल्मिकीनगर में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बीते 24 घंटों के दौरान भोजपुर के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री, डेहरी 1.4 डिग्री, औरंगाबाद 1.4 डिग्री, गया 0.8 डिग्री, नवादा 0.5 डिग्री, शेखपुरा 0.6 डिग्री, भागलपुर 0.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर 0.6 डिग्री व दरभंगा में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले कल यानि शुक्रवार की सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाओं का प्रभाव बनना शुरू हो गया। पूर्णिया, सुपौल, फारबिसगंज, सबौर, मोतिहारी, खगड़िया और कटिहार में हीट वेव की स्थिति रही। इसके अलावा सीवान के जीरादेई, शेखपुरा, भागलपुर, वाल्मीकिनगर, पटना, बांका, गया, नवादा, जमुई, औरंगाबाद, नालंदा, छपरा, भोजपुर, दरभंगा, डेहरी, वैशाली, बेगूसराय और समस्तीपुर के पूसा में ऐसी ही स्थिति रही।