ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / जून महीने में पीएम मोदी और अमित शाह का बिहार आना तय, बोले...

जून महीने में पीएम मोदी और अमित शाह का बिहार आना तय, बोले मंगल पांडे ...गरीबों का सच्चे हमदर्द हैं मोदी, 2024 में नहीं है खाली पद

02-Jun-2023 09:19 AM

By First Bihar

PATNA : केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा के तरफ से पूरे देश भर में 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता 1 महीने तक जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं। अब इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने बड़ी जानकारी दी है।  उन्होंने यह साफ़ कर दिया है कि- पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का बिहार दौरा तय है। ये तीनों नेता जून के महीने में बिहार आने वाले हैं। 


दरअसल, भाजपा नेता मंगल पांडे ने कहा कि, भाजपा एनडीए और मोदी जी के पक्ष में लोगों के समर्थन को और बढ़ाने का काम किया है। पार्टी को विस्तार देने का काम पार्टी के कार्यकर्ता संपूर्ण बिहार और देश में करने वाले हैं। यह जो 9 साल है उसमें प्रधानमंत्री जी ने विकासात्मक परिवर्तन किए हैं, हमने परफॉर्मेंस दिखाया है, परिणाम देकर दिखाया है और व्यवस्था में बदलाव लाया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि हम लोगों के कार्यक्रम प्रस्तावित है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिलेगें। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं का जुटान होना तय है। हालांकि तारीख अभी तय नहीं हुई है। 


मंगल पांडे ने कहा कि,  प्रधानमंत्री दलित के बेटा है गरीबों का दर्द समझते हैं। जो चाय बेचते थे, जिनकी मां दूसरे के घरों में काम करती थी इसलिए वह गरीबों के संवेदना को समझते हैं और इस पर काम करते हैं। मंगल पांडे ने आगे बताया कि हम लोगों के कार्यक्रम प्रस्तावित है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता महा जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिलेगें। इस बार भी लोकसभा के लिए कोई बहाली नहीं है। 


इधर, शिक्षक बहाली को लेकर मंगल पांडे ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वैकेंसी का मतलब होता है नया रिक्रूटमेंट जो 20 साल से पढ़ा रहे हैं, आप उनकी परीक्षा लेकर उनको नौकरी देने की बात कर रहे हैं। हम सब लोग शिक्षक संघ के साथ है। अनावश्यक सरकार में बैठे हुए लोग संख्या का भ्रम फैला रहे हैं। सरकार बता दे कि नई सरकार बनी है तो उसे कितना पद कितने सीटों पर वैकेंसी के लिए विज्ञापन निकाला है।