Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
28-Feb-2020 08:50 AM
DELHI : सीएए के विरोध और समर्थन के मुद्दे पर दिल्ली में हुई हिंसा अब थम गई है। पिछले 2 दिनों से दिल्ली में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। दिल्ली हिंसा में मरने वालों की तादाद बढ़कर 38 हो गई है जबकि 215 लोग घायल हैं। आज होने वाली जुम्मे की नमाज को लेकर एक बार फिर से दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है।
दिल्ली में हालात को देखते हुए सीबीएसई ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में आज और कल यानी 29 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं डाल दी हैं। उधर दिल्ली हाईकोर्ट आज भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दायर की गई अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। दिल्ली में 26 फरवरी की शाम तक हिंसा की घटनाएं हुई थी लेकिन उसके बाद लगभग हर इलाके में शांति है। सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं और शांति बहाली के लिए लोगों से बातचीत का सिलसिला भी जारी है।
शुक्रवार होने की वजह से आज जुम्मे की नमाज का दिन है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर खजूरी खास और दयालपुर इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन का हिंसा में हाथ होने का सबूत मिलने के बाद सियासत भी गरमा ही हुई है। ताहिर हुसैन को आम आदमी पार्टी ने फिलहाल बाहर का रास्ता दिखा दिया है।