ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / जूस फैक्ट्री का बायलर फटा, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, तीन की...

जूस फैक्ट्री का बायलर फटा, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, तीन की हालात नाजुक

06-Nov-2020 03:16 PM

By Tahsin Ali

PURNIYA : इस वक़्त की बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है. सदर थाना क्षेत्र के के पूर्णिया सिटी स्थित जूस फैक्ट्री का बायलर ब्लास्ट करने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. 


सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. बताया जा रहा है कि जूस फैक्ट्री के मालिक युगल किशोर के साथ काम कर रहे अन्य 4 लोग बायलर ब्लास्ट में ज़ख्मी हो गए हैं. प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो फैक्ट्री के अंदर जैसे ही ब्लास्ट हुआ वैसे ही बाहर खड़े लोग आनन् फानन में फैक्ट्री के अंदर आये. अंदर भट्टी के पास सभी बुरे हाल में पड़े हुए थे. सबको तुरन्त एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया.


घटना में फैक्ट्री मालिक युगल किशोर की हालत नाजुक है. इनके एक पैर बुरी तरह से टूट गया है. वहीं एक अन्य कारीगर के कान के पर्दे फट गए हैं. बाकी लोग भी झुलस बुरी तरह गए हैं. फिलहाल सभी का इलाज सर अस्पताल में चल रहा है.