ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

जुगाड़ लगाकर 21 साल से एक ही जगह पर ड्यूटी कर रहा रसूखदार क्लर्क, सिविल सर्जन ने दिया गोल मटोल जवाब

19-Sep-2024 07:57 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: तीन साल से एक ही जगह पर जमे कर्मचारियों और अधिकारियों का तबादला किये जाने का प्रावधान है लेकिन सासाराम सदर अस्पताल के क्लर्क रामजी कुमार पिछले कई वर्षों से एक ही जगह पर तैनात हैं। जिले के कई प्रखंडों में तबादला किया गया लेकिन वो जुगाड़ लगाकर फिर सासाराम सदर अस्पताल में ही आ जाते हैं। 


2003 से ही वो सासाराम सदर अस्पताल में क्लर्क के पद पर तैनात है जिले के अकोढीगोला प्रखंड में डेपुटेशन पर थे लेकिन वहां से भी सदर अस्पताल में आ गये। फिर सदर अस्पताल से शिवसागर प्रखंड में क्लर्क के पद पर ट्रांसफर वहां से फिर सासाराम सदर अस्पताल में ही आ गए। सदर अस्पताल के क्लर्क रामजी कुमार को लेकर कई बार कंप्लेंट भी किया गया लेकिन 21साल बाद आज भी वही तैनात हैं। जबकि 3 वर्ष से अधिक एक कर्मचारी एक विभाग में कैसे काम कर सकता है। 


इस मामले पर रोहतास के सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने बताया कि अभी मेरा ध्यान इस पर नहीं है। सदर अस्पताल में डॉक्टर अच्छे से कम करें इसी बात पर पूरा फोकस है। सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने बताया कि इस संबंध में छानबीन की जाएगी यदि मामला नियम के विरुद्ध होगा तो कार्रवाई की जाएगी।