ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / जुड़वा बच्ची को अस्पताल में छोड़कर घरवाले हुए फरार, बच्चियों को जन्म देने...

जुड़वा बच्ची को अस्पताल में छोड़कर घरवाले हुए फरार, बच्चियों को जन्म देने के बाद महिला की हुई मौत

29-May-2023 07:05 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहारशरीफ सदर अस्पताल में एडमिट दो नवजात बच्चियों को छोड़कर परिवारवाले फरार हो गये हैं। बच्चियों के जन्म के बाद महिला की मौत हो गयी थी जिसके बाद दोनों नवजात को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। दोनों बच्चियां अब स्वस्थ है लेकिन उसे घर ले जाने वाला अभी तक परिवार का कोई सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा है। परिजनों को बार-बार फोन किया जा रहा है लेकिन वे रिस्पॉस नहीं दे रहे हैं। 


मामला बिहारशरीफ के महानंदपुर गांव का है जहां के रहने वाले हरेंद्र पासवान की पत्नी रीना देवी ने 18 मई को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। बच्चियों को जन्म देने बाद मां और दोनों नवजात की तबीयत बिगड़ गयी थी। जिसके बाद बिहार शरीफ सदर अस्पताल के एसएनसीयू में बच्चियों को भर्ती कराया गया। जबकि उसकी मां को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। जहां अगले दिन ही बच्ची की मां की इलाज के दौरान मौत हो गयी। 


जिसके बाद एसएनसीयू में भर्ती दोनों बच्चियों को देखने तक परिवार का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। आज एसएनसीयू में बच्चियों के भर्ती हुए 11 दिन हो गये हैं। अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया की बच्ची अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है। इस बात की सूचना परिवारवालों को भी दे दी गयी है। लेकिन अभी तक उसे ना तो कोई देखने आया और ना ही ले जाने ही आया है। यह बड़ी चिंता की बात है। बच्ची की देख-रेख में लगे स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि वे लगातार 11 दिन से बच्ची की देखरेख कर रहे हैं। परिवार के लोगों को फोन भी कर रहे हैं कि बच्ची अब ठीक है इसे ले जाइए लेकिन अभी तक परिवार का कोई भी सदस्य बच्ची को लेने नहीं पहुंचा है।