रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
05-Nov-2019 12:14 PM
PATNA : बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने उनका स्वागत किया है। जेपी नड्डा के साथ बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी पटना पहुंचे हैं।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पर इन नेताओं का स्वागत किया है।
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा आज पहली बार पटना आये हैं। बिहार बीजेपी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि समारोह में जेपी नड्डा शामिल होंगे। बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव सहित प्रदेश के अन्य बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पटना के बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र का पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया गया है। जेपी नड्डा पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने के साथ-साथ बिहार बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। आज रात ही पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।