T20 World Cup 2026 : ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संकट, भारत-नामीबिया मुकाबले में दिखेगी टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी ! ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं INFRASTRUCTURE UPDATE: श्रावणी मेला में देवघर जाना होगा आसान, महाशिवरात्रि से पहले मंत्री ने कर दिया बड़ा एलान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा road accident Bihar : क्रिकेट खेल कर लौट रहे बच्चों को तेज रफ़्तार वाहन ने रौंद डाला, तीन लोगों की हुई मौत Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Patna road project : पटना में ट्रैफिक की पुरानी समस्या का होगा अंत, करबिगहिया गोलंबर से शुरू होंगे यह काम
31-Oct-2020 02:59 PM
SARAN: सोनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला और एक राज खोला. नड्डा ने कहा कि पिछला चुनाव नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद के साथ महागठबंधन में लड़ा था. महागठबंधन क्यों टूटा? महागठबंधन इसलिए टूटा क्योंकि नीतीश कुमार समझ गए कि मेरा सुशासन इन कुशासन वालों के साथ नहीं चल सकता है.
हम 19 लाख देंगे रोजगार
जेपी नड्डा ने कहा कि हमने कहा है कि हम बिहार में 19 लाख नौकरी के अवसर देंगे. आत्मनिर्भर बिहार में यहां का व्यक्ति अपना कारोबार करेगा और दूसरों को नौकरी देगा. मखाना, मत्स्य पालन जैसे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा. छपरा में वर्ल्ड क्लास मेडिकल कॉलेज बनेगा. छपरा का मेडिकल कॉलेज खुलने का मतलब है करीब 500 नई दवाइयों की दुकान खुलना, करीब 10 डायग्नोस्टिक सेंटर खुलना, 4-5 कोचिंग इंस्टीट्यूट खुलना. हम जानते हैं कि रोजगार कैसे दिए जाते हैं
अराजकता वाली पार्टी है RJD
जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अराजकता वाली पार्टी है. माले पार्टी समाज में विध्वंस फैलाती है. इसका पुराना इतिहास रहा है. कांग्रेस पार्टी देश विरोधी है. ये है बिहार में महागठबंधन. ये महागठबंधन क्या बिहार में विकास करेगा?
नड्डा ने राहुल गांधी पर बोला हमला
जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी दिन-रात चीन की बात करते हैं. राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चीन से पैसा लेकर ये बैठे हैं और बने हैं राष्ट्रभक्त. मैंने आरोप लगाया है कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से जो पैसे लिए उसका जवाब दो. आज तक मां-बेटे ने कोई जवाब नहीं दिया. पीएम ने आज गुजरात में जाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी है. सरदार पटेल की एक गगनचुंबी स्टैच्यू का निर्माण भाजपा सरकार ने कराया है. लाखों लोग वहां जाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हैं, लेकिन कांग्रेस का नेता वहां नहीं जाता है.