ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नड्डा बोले- जंगलराज वाले 10 लाख नौकरी का कर रहे वादा, उनके शासनकाल...

नड्डा बोले- जंगलराज वाले 10 लाख नौकरी का कर रहे वादा, उनके शासनकाल में 30 लाख लोग क्यों किए पलायन

04-Nov-2020 03:05 PM

BETTIAH: लौरिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लालू परिवार पर हमला बोला. नड्डा ने कहा कि जंगलराज वाले आज बिहार की जनता से बोल रहे हैं कि 10 लाख नौकरी देंगे. पहले बिहार की जनता को जवाब दो कि तुम्हारे कार्यकाल में 25 से 30 लाख बिहार से पलायन क्यों कर गए.

ठेकेदार और इंजीनियरों की होती थी हत्या

नड्डा ने कहा कि जंगलराज में ठेकेदारों को मौत के घाट उतारा जाता था. इंजीनियरों को मारा जाता था. अपहरण उद्योग चलता था, डॉक्टर खौफ के माहौल में काम करते थे. आज राजद और माले दोनों मिल गए और इनके साथ कांग्रेस है. क्या ऐसे लोगों को आप वोट देंगे. 


राहुल-तेजस्वी क्यों थे गायब

नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों कोरोना संक्रमण काल की शुरुआत में बिहार से गायब थे. ये लोग दिल्ली बैठे थे, क्योंकि तेजस्वी यादव को यहां कोरोना से डर लगता था. कोरोना में बिहार की लोगों की चिंता नीतीश कुमार की सरकार और भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है. चुनाव में लोग आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे, आपको सिर्फ ये ध्यान में रखना है कि बिहार के विकास के लिए सड़क, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज जैसे विकास कार्य किस सरकार ने किया है.


महिलाओं को मिला सम्मान

नड्डा ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने से पहले बिहार की लड़कियां बीच में ही स्कूल की पढ़ाई छोड़ देती थीं. आज लड़कियां शान के साथ पोशाक पहनकर साइकिल में स्कूल जाती हैं. ये बिहार की महिलाओं का सम्मान है. विधानसभा में विपक्ष के नेता का अनुपस्थित होना बिहार की जनता के साथ धोखा है. इसलिए ऐसे लोगों को आराम दीजिए और विकास के कार्य करने वाले नीतीश कुमार जी को वोट दीजिए.


अब विकास की होती है बातें

नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली तो, अब तो जंगलराज वाले भी मुखौटा लगाकर अच्छी-अच्छी बातें करते हैं, लेकिन जब वो विपक्ष के नेता बनते हैं तो वो विधानसभा के बजट सत्र में एक भी दिन नहीं जाते. बिहार में आज से 15 साल पहले कभी भी विकास की चर्चा नहीं होती थी. आज चुनाव में जंगलराज के युवराजों को अगर विकास की चर्चा करनी पड़ रही है तो ये पीएम मोदी के कारण है.