बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
14-Jul-2023 08:49 AM
By First Bihar
SAPAUL : जम्मू - कश्मीर के शोपियां जिले में एक बार फिर से टार्गेट किलिंग की कई घटनाएं हुई हैं। यहां आतंकवादियों तीन गैर स्थानीय श्रमिकों को गोली मार दी। ये तीनों बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं। आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिले के गगरान इलाके में तीन गैरस्थानीय श्रमिकों पर गोलीबारी की जिससे वे घायल हो गये। जिसके बाद घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
वहीं, इस घटना में घायल मजदूर सुपौल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन मजदूरों की पहचान अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव के रुप में हुई है. क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गयी है और हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
वहीं, इस गोलीबारी के संबंध में जानकारी देते हुए सुपौल के एसपी शैशव यादव ने कहा कि - इस घटना की जानकारी फिलहाल हमें नहीं मिली है। जानकारी मिलने के उपरांत ही इस बारे में कुछ बता सकते हैं। इस बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क साधा जा रहा है। जैसे ही जाकुछ मालुम चलेगा तो फिर आगे का एक्शन लिया जाएगा।
इसके आलावा फर्स्ट बिहार की टीम को यहां के एक मजदूर से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादी लोग करीब रात के करीब 8 बजे कमरे में आए और तीन बिहार के मजदूरों पर गोली चलाई। हम किसी तरह उनको अस्पताल लेकर गए। उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है। ऐसी घटनाओं से डर सा बना रहता कि कैसे कमाएंगे। हम डर की वजह से काम पर भी नहीं जा रहे। इसके बाद क्या करेंगे? सब लोग अपने घर चले जाएंगे। हम लोगों ने किसका क्या बिगाड़ा है कि हमारे साथ ऐसा हो रहा है।
इधर, इस घटना के बाद तीनों मजदूरों के परिजन परेशान हैं। फोन से भी किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आधिकारिक स्तर पर भी परिजनों से संपर्क नहीं किया गया है। खबर मिलने के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गगरान गांव में एक किराये के मकान में बिहार के तीन गैर-स्थानीय मजदूर रहते थे। उस मकान में शाम के समय अचानक से दो नकाबपोश आतंकी घुस आए और घर में घूसते ही, आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दिया। इसमें तीनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इसके बाद आतंकी वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें फिर बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में रेफर कर दिया।