अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Nov-2022 12:16 PM
PATNA : शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे बुधवार को आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलने बिहार कि राजधानी पटना पहुंचे। इस दौरान ठाकरे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले। ठाकरे लगभग 1 घंटे तक बिहार में रहे। अब इस मुलाकात को लेकर राजनितिक गलियारों में इस बात कि चर्चा तेज है कि बिहार में महागठबंधन विपक्षी दलों को साथ लेकर बीजेपी के खिलाफ जबरदस्त तरह से चक्रव्यूह रच रहा है। जिसके बाद अब इस मुलाक़ात को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता ने भी जोरदार तंज कसा है।
दरअसल, बीते कल शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पटना आए थे। जिसके बाद अब इस मुलाकात को लेकर भाजपा नेता जीवेश मिश्रा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने ठाकरे को भ्रष्टाचार का क्या - क्या गुण सिखाया और ठाकरे कितना सिख कर गए यह तो कुछ दिन के बाद महाराष्ट्र में मालूम चलेगा। जीवेश मिश्रा ने कहा कि, बाला साहब द्वारा जो शिवसेना का निर्माण किया गया आज वो शिवसेना भाजपा के साथ महाराष्ट्र में सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी तेजस्वी यादव से कुछ सीखने आएगा तो क्या ही सिख कर जाएगा। तेजस्वी यदि सही मायने में किसी को कुछ सिखा सकते हैं तो वह भ्रष्टाचार के गुण ही है, दूसरा कुछ भी सीखने की कोई संभावना नहीं है।
वहीं, उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा चलाया जा रहा मुहीम विपक्षी एकता को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि, यदि नीतीश जीकिसी से मिलकर विपक्षी एकता की बात करते हैं, तो कुछ दिन पहले केसीआर बिहार आए थे उसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस में किस तरह कि एकता दिखी थी यह भी सभी को मालूम है। नरेंद्र मोदी देश के जनप्रिय सर्वप्रिय नेता है उनके सामने कोई भी विपक्षी पार्टियां काम नहीं आएगी।
इधर, आदित्य ठाकरे के बयान कि बीजेपी तोड़ मरोड़ की पार्टी है पर जीवेश मिश्रा ने साफ तौर पर कहा कि वह क्या है, चुनाव किसके साथ लड़े थे और किसके साथ सरकार बनाए थे उनको याद नहीं है। वो यदि अपने बाबा के पद चिन्हों पर चलने की कोशिश करेंगे तो सही रास्ते पर आने समय नहीं लगेगा और यदि इसी प्रकार हुआ घूम-घूम के तेजस्वी यादव से मिलाना जारी रखेंगे तो हम समझते हैं कि शिवसेना के मूल आत्मा से काफी दूर भटक जाएंगे और कभी सरकार वापसी की संभावना में नहीं दिखेंगे।