ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
06-Sep-2024 10:20 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर से अपनी पुरानी मांग उठा दी है। रोहतास के सासाराम पहुंचे मांझी ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर बिहार में गरीबों को सताया जा रहा है। शराबबंदी अच्छी चीज है लेकिन उसके प्रावधानों में सुधार की जरुरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि वह एक बार फिर से शराबबंदी की समीक्षा करें।
दरअसल, सासाराम पहुंचे जीतनराम मांझी ने एक बार फिर शराबबंदी पर सवाल खड़े किए हैं तथा कहा है कि शराबबंदी के नाम पर गरीबों को सताया जा रहा है। शराबबंदी के चलते विषैला शराब का निर्माण अधिक हो रहा है। सरकार ने शराबबंदी की जब तीसरी बार समीक्षा की तो यह निर्णय लिया गया कि शराब पीने के परपस से अगर कोई शराब ले कर जा रहा है, तो उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा लेकिन फिर भी गिरफ्तारी हो रही है।
उन्होंने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कानून बना है, लेकिन कानून को सही तरीके से धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है। वह सासाराम में पिछले महीने के 31 अगस्त को लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ता सरोज पासवान की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शराबबंदी अच्छी चीज है, शराब नहीं पीना चाहिए।
मांझी ने कहा कि शराबबंदी कानून में जो विकृतियों हैं, उसे दूर करना जरूरी है। क्योंकि शराब बनाने की एक प्रक्रिया है, जिसमें हफ्ते लग जाते हैं लेकिन धंधेबाज मात्र एक घंटे में शराब बना रहे हैं। ऐसे में वह शराब ज्यादा नुकसानदायक है। जो खासकर गरीबों के जीवन को बर्बाद कर रही हैं। उन्होंने सरकार से शराबबंदी कानून की पुनः समीक्षा की मांग की है।