ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जीतन राम मांझी होंगे प्रोटेम स्पीकर, राजभवन को भेजा गया प्रस्ताव

जीतन राम मांझी होंगे प्रोटेम स्पीकर, राजभवन को भेजा गया प्रस्ताव

17-Nov-2020 12:09 PM

PATNA : एनडीए की नई सरकार के  पहली बैठक में प्रोटेम स्पीकर को लेकर भी एक प्रस्ताव पास किया गया है. 23 नवंबर से शुरू होने वाली  विधानसभा के पहले सत्र में प्रोटेम स्पीकर की भूमिका पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी निभाएंगे.

प्रोटेम स्पीकर के तौर पर जीतन राम मांझी को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कराएं. प्रोटेम स्पीकर के आसन पर रहते ही नए स्पीकर का चुनाव संपन्न होगा. जीतन राम मांझी विधानसभा के पुराने सदस्यों में आते हैं और परंपरा के मुताबिक सबसे अनुभवी सदस्यों में से ही किसी एक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है.

वैसे तो जीतनराम मांझी तीन दशक से बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं लेकिन उन्हें व्यापक पहचान मई 2014 में मिली जब अचानक से नीतीश कुमार ने उन्हें सूबे का मुख्यमंत्री बना दिया.लेकिन साल 2015 में नीतीश से अलग होने के बाद उन्होंने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा नाम की पार्टी बनाई थी. जीतन राम मांझी ने 1980 में अपने सियासी सफर की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी. तब से वो लगातार राजनीति में एक्टिव हैं. अभी जीतन राम मांझी इमामगंज सीट से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे हैं.