Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
13-Feb-2020 03:59 PM
PATNA: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी के बावजूद गरीब तबके के लोगों को थोडी थोड़ी शराब पीने की सलाह दी है. मांझी बोल रहे हैं कि गरीबों के थोड़ा-बहुत पीने से नीतीश कुमार को कोई एतराज नहीं होना चाहिये. बिहार में नेता, मंत्री, अफसर सब पी रहे हैं.
दारू को दवा बता दिया मांझी ने
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पूर्णिया में हैं. आज वे धमदाहा में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. सभा में ही मांझी ने कहा कि गरीबों को दारू को दवा समझ कर पीना चाहिये. रात में सोने से पहले थोड़ी शराब पीने से कोई नुकसान नहीं होता. इससे नींद अच्छी आती है और गरीब सुबह उठकर ज्यादा तरोताजा होकर काम कर सकते हैं.
मंत्री, नेता, अफसर पी रहे हैं शराब
जीतन राम मांझी ने कहा कि शऱाबबंदी के बावजूद बिहार में बड़ी संख्या में रसूखदार लोग शराब पी रहे हैं. मंत्री, नेता, अफसर को शराब आसानी से मिल जा रही है और वे मजे से पी भी रहे हैं. लेकिन उन्हें पकडने वाला कोई नहीं है. शराबबंदी के नाम पर सबसे ज्यादा गरीबों को पकड़ा जा रहा है. जेल में बंद 90 प्रतिशत लोग गरीब तबके के ही हैं.
मांझी ने नीतीश कुमार से गरीबों को थोड़ी शराब पीने की इजाजत देने तक की मांग कर दी है. वैसे ये अलग बात है कि कुछ दिनों पहले तक मांझी शऱाबबंदी के प्रबल समर्थक हुआ करते थे. लेकिन उनका बयान कब बदल जायेगा ये लोगों की समझ से परे की बात हो चुकी है.