ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल

जिसने जैसा किया है, वो वैसा भरेगा.. हार के बाद बोलीं रोहिणी.. जहरीले कांटों की कटाई भी होगी और छंटाई भी...आचार्य के निशाने पर कौन?

06-Jun-2024 03:14 PM

By First Bihar

DESK: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से  13 हजार 661 वोट से चुनाव हार गयी। बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी को 4 लाख 71 हजार 752 मत मिले जबकि आरजेडी की रोहिणी आचार्य को 4 लाख 58 हजार 91 मत मिले। बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी से करारी हार के बाद रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद रोहिणी ने एक्स पर यह लिखा है कि "जिसने जैसा किया है, वो वैसा भरेगा..जहरीले काँटों की कटाई भी होगी और छंटाई भी..हालांकि रोहिणी के निशाने पर कौन है? और किसे निशाने पर लेकर यह लिखा है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। 


ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि रोहिणी का इशारा निर्दलीय प्रत्याशियों पर है जिसने सारा खेल बिगाड़कर रख दिया। निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मण यादव को 22 हजार 43 वोट मिले जबकि निर्दलीय एक और प्रत्याशी शेख नौशाद को 16 हजार 103 वोट मिले। जबकि नोटा में 11 हजार 417 वोट चला गया। जबकि रोहिणी 13 हजार 661 वोट से चुनाव हार गयी। यदि निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में नहीं होते तब जीत की संभावना सौ प्रतिशत थी। लेकिन निर्दलीय प्रत्याशियों ने सारा गणित ही बदल दिया। 


 इससे पहले अपने अगले पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'जीत और हार तो सोच पर निर्भर करती है , मान लिया तो हार और ठान लिया तो जीत .. ठीक ऐसे ही भीतरघात और विश्वासघात को भी परख और पहचान से परास्त किया जाता है .. परख भी है , पहचान भी और परास्त करने की काबिलियत भी .. प्रहार भी होगा.. प्रतिकार भी ..पहली बाधा से तनिक भी विचलित नहीं , अभी तो बहुत ऊँची उड़ान भरनी है .. मेरा परिवार मेरी ताकत है, मेरा विश्वास भी .. वादा है मेरा " हौसलों के आड़े आने वाली हर रूकावट को पीछे छोड़ करूँगी हर मैदान फ़तेह .. हर मैदान फ़तेह "


बता दें कि 2009 में सारण लोकसभा सीट से लालू प्रसाद यादव ने खुद चुनाव लड़ा था तब 50 हजार वोट से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी से वो चुनाव जीत गये थे। फिर 2014 में लालू ने पत्नी राबड़ी देवी को इस सीट से खड़ा किया लेकिन राजीव प्रताप रूडी ने जीत दर्ज की। जिसके बाद 2019 में लालू के समधी चंद्रिका राय भी रूडी के खिलाफ खड़े हो गये लेकिन उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ गया। लालू परिवार की हार का बदला लेने के लिए रोहिणी आचार्य 2024 में सारण से चुनाव लड़ने का फैसला लिया। चुनाव के मैदान में उतरी रोहिणी ने जीत के लिए दिन रात मेहनत की लेकिन सफलता नहीं मिली। एक बार फिर बीजेपी के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने सारण सीट पर जीत दर्ज करायी। 

news image


news image


news image


news image