मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
16-Oct-2020 03:56 PM
PATNA : अलीगढ मुस्लिम विद्यालय में जिन्ना की तस्वीर लगा कर विवादों में घिरने वाले मशकूर अहमद उस्मानी को कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट दे दिया है. उस्मानी को टिकट देने के बाद कांग्रेस में ही घमासान छिड़ गया है. वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस को कहा है कि वह शरजील इमाम को चुनाव प्रचार में बुला ले.
उस्मानी को टिकट पर विवाद
मशकूर अहमद उस्मानी को कांग्रेस ने दरभंगा के जाले से उम्मीदवार बनाया है. उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के अध्यक्ष हुआ करते थे. मशकूल पर ये आरोप लगा था कि उन्होंने अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ के दफ्तर में पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की तस्वीर लगा रखी थी. इस मसले पर भारी विवाद हुआ था.
इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मशकूर अहमद उस्मानी को टिकट दे दिया है. दरभंगा की जाले सीट से कांग्रेस में कई ब्राह्मण उम्मीदवार दावेदार थे. लेकिन कांग्रेस ने मुस्लिम उम्मीदवार को तवज्जो दी. लेकिन उस्मानी को टिकट देने के बाद पार्टी में ही घमासान छिड़ गया है.
कांग्रेस नेता का इस्तीफा
उस्मानी को टिकट दिये जाने के खिलाफ कांग्रेस नेता एस मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. मीडिया से बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि वे ऐसे विवादित व्यक्ति को पार्टी कैंडिडेट के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को ये बताना चाहिये कि उस्मानी को कैसे टिकट दिया गया. उस्मानी कब से कांग्रेस के मेंबर बन गये.
शरजील इमाम को प्रचार में बुला लें
वहीं बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस लगातार बनकाब होती जा रही है. आखिरकार ऐसे विवादित व्यक्ति को कैसे उम्मीदवार बनाया जा सकता है. गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए अब यही बाकी बचा है कि वह शऱजील इमाम को चुनाव प्रचार के लिए बुलवा ले. गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव में लोग कांग्रेस को इसका जवाब देंगे.