ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
31-Jul-2024 04:53 PM
By RANJAN
SASARAM: सासाराम में एक घंटे की बारिश से चारों ओर पानी-पानी हो गया है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। सासाराम के पोस्टमार्टम हाउस में भी पानी घुस गया है। सासाराम सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की स्थिति देखी जा रही है जिससे यहा आने वाले मरीज और उनके परिजनों को भारी समस्या झेलनी पड़ रही है। मरीजों को वार्ड तक आने-जाने के लिए पानी में उतरकर जाना पड़ रहा है। यहां एंबुलेंस भी काफी मुश्किल से आ रहा हैं।
झील सा यह नजारा सासाराम सदर अस्पताल का है। ऐसे में सिर्फ मरीज और उनके परिजन ही नहीं स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक भी इस जलजमाव से काफी परेशान हैं। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा बेहतर तरीके से जल निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। हर साल की यही समस्या है। बरसात खत्म होते ही पानी निकासी की तमाम योजनाएं ठप हो जाती है। लेकिन जब बारिश होती है और जल जमाव होता है तब अधिकारियों को यह याद आता है कि पानी कैसे निकाला जाए?


