बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
15-Aug-2023 07:19 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। एक जवान अमित कुमार झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे जबकि दूसरा जवान भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव के रहने वाले गौतन कुमार थे। शहादत की जानकारी जैसे ही शहीद के परिजनों को मिली गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
शहीद गौतम कुमार की नौकरी उनके पिता ज्वाला पासवान के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर हुई थी। साल 2015 में गौतम कुमार एसटीएफ में हवालदार के पद पर तैनात हुए थे। गौतम कुमार के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव रंडाडीह में मिली, परिजनों के साथ साथ पूरे गांव में कोहराम मच गया।
शहीद गौतम कुमार का पार्थिव शरीर रांची से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है। चार भाई और एक बहन में शहीद गौतम कुमार सबसे बडे थे। पिता के निधन के बाद पूरे परिवार की जिम्मेवारी गौतम कुमार पासवान के कंधों पर ही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद उनकी विधवा मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शहीद की मां धर्मशीला देवी बेसुध हो गई हैं। शाहीद का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह गांव पहुंचने की संभावना है।