ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / झारखंड में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रेल पुल का सरिया गिरने से दो मजदूरों...

झारखंड में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रेल पुल का सरिया गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक

31-Aug-2024 03:23 PM

By First Bihar

CHATRA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के चतरा से आ रही है, जहां निर्माणादीन रेलवे ओवरब्रिज का सरिया गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन मजदूर सरिया के नीचे दब गए, जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक की हालत नाजूक बनी हुई है।


जानकारी के मुताबिक, चतरा के टंडवा में रेलवे के ओवरब्रिज के निर्माण कार्य चल रहा है। हर दिन की तरह मजदूर समय से निर्माण स्थल पर समय से पहुंचे और निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी ओवरब्रिज का बहुत सारा सरिया खिसक कर नीचे जा गिरा, जिसमें नीचे काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


जबतक तीनों मजदूरों को सरिया हटाकर बाहर निकाला गया, दो मजदूरों की मौत हो चुकी थी जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद निर्माण कार्य में लगे अन्य मजदूरों में खौफ का माहौल है। इलाके के लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण ही यह हादसा हुआ है।


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी और स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची है और हादसे के कारणों को तलाशा जा रहा है। बता दें कि टंडवा के बुकरू इलाके में रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। राज कंस्ट्रक्शन कपनी के द्वारा रेल पुल का निर्माण किया जा रहा है।