ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Radha Krishna Temple: रांची में बनकर तैयार हुआ राज्य का सबसे बड़ा राधा-कृष्ण मंदिर, 5 जनवरी को होगा उद्घाटन

25-Dec-2024 11:18 PM

By First Bihar

Radha Krishna Temple: झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग में भगवान श्रीकृष्ण का सबसे बड़ा और भव्य मंदिर बनकर लगभग तैयार हो चुका है। यह मंदिर 5 जनवरी को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए उद्घाटन किया जाएगा। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु और संत महात्मा इस विशेष मौके पर शामिल होंगे।


मंदिर की खासियत:

मंदिर का निर्माण श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के द्वारा किया गया है। मंदिर के अंदर लाल, पीले, हरे और नीले कांच से बेहद खूबसूरत कलाकारी की गई है, जो इसे शीशमहल जैसा लुक देती है। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत काल तक की झांकियां प्रदर्शित की गई हैं। मुख्य द्वार पर भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने की प्रतिमा स्थापित की गई है।


दिव्यांग और बेसहारा लोगों के लिए विशेष व्यवस्था:

मंदिर के दूसरे तल पर दिव्यांगों और बेसहारा लोगों के लिए घर आश्रम बनाया गया है। इसमें उन दिव्यांगों को रखा जाएगा जो सड़क पर पड़े रहते हैं या अपने परिवार से बिछड़ गए हैं। यहां उनके रहने, खाने-पीने, कपड़े और चिकित्सा का पूरा प्रबंध किया गया है। इसके लिए एक बड़ा किचन भी तैयार किया गया है, जहां तीन समय का भोजन तैयार होगा।


रथ और महाभारत काल का दृश्य:

मंदिर परिसर में 20-25 रथ के पहिए गोल्डन रंग में रंगे गए हैं, जो महाभारत काल के रथों की झलक देते हैं। मंदिर की सफेद रंग की भव्य गुंबद लगभग 2 किलोमीटर दूर से ही दिखाई देती है, जो इसे अद्वितीय बनाती है।


मंदिर निर्माण और विशेष आयोजन:

मंदिर का निर्माण 3500 वर्ग फीट में किया गया है।

इसे बनाने में 2 करोड़ रुपये की लागत आई है।

हर रविवार को मंदिर प्रांगण में भोग का आयोजन होगा।

मंदिर में लिफ्ट की सुविधा भी है, ताकि दिव्यांग और वृद्धजन आसानी से ऊपरी मंजिलों तक पहुंच सकें।

मंदिर प्रांगण में शुद्ध पीने के पानी और आरओ पानी की व्यवस्था भी है।


भव्य उद्घाटन की तैयारी:

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली के कलाकारों ने इस मंदिर को डिज़ाइन किया है। यह मंदिर न केवल रांची बल्कि पूरे राज्य का सबसे बड़ा राधा-कृष्ण मंदिर होगा। श्रद्धालु 5 जनवरी को भगवान के दर्शन कर इस अद्वितीय मंदिर की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे।