राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
12-Nov-2022 06:55 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां पुलिस ने झारखंड के आदित्यपुर CRPF कैंप से चोरी की गई दो इंसास राइफल बरामद किया है। भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित सितुहारी गांव से पुलिस ने चोरी गए दोनों इंसास राइफल को बरामद किया। पुलिस ने खुलासा किया है कि राइफल किसी और ने नहीं बल्कि सीआरपीएफ के ही जवान राहुल उर्फ सहदेव राय ने ही चुरा लिया था।
दरअसल, चाईबासा के आदित्यपुर स्थित सीसीरपीएफ की 157वीं बटालियन से दोनों इंसास राइफल चुराई गई थी। 9 नवंबर को इंस्पेक्टर बनवारी मीणा ने इसको लेकर आदित्यपुर थाने में केस दर्ज कराया था। जांच के दौरान मामले में सीआरपीएफ के ही जवान राहुल उर्फ सहदेव राय का नाम सामने आया था। सीआरपीएफ के कमांडेंट ने भोजपुर एसपी संजय सिंह से संपर्क साधा। जिसके बाद भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
गुरुवार को आदित्यपुर पुलिस की टीम आरा पहुंची। झारखंड पुलिस ने आरा से लेकर सीआरपीएफ जवान राहुल उर्फ सहदेव राय के गांव सितुहारी में छापेमारी शुरू की। हालांकि इस दौरान न तो राइफल मिली और ना ही कोई जानकारी ही पुलिस को मिल सकी। उसके बाद परिवार के ही दो सदस्यों को पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ के दौरान सीआरपीएफ कैंप से चोरी की गई दोनों इंसास राइफल को बरामद कर लिया गया। साथ ही जिस गाड़ी से इंसास राइफल चुराकर आरोपी भागा था उसे भी बरामद कर लिया गया। इस मामले में उसके सहयोगी चालक परमल यादव को भी पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।