Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
08-May-2024 05:05 PM
By First Bihar
JEHANABAD : जहानाबाद जिले में पहली जून को सातवें चरण में लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। जिसको लेकर बुधवार को राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद जहानाबाद के गांधी मैदान के सभास्थल पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने पहुंचकर लोकसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस मौके पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने लोगों को महागठबंधन से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर चुनाव जिताने की अपील की। साथ ही भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा को भगाना है और इंडी गठबंधन की केंद्र में सरकार बनाना है।
लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में मोदी जी झूठ बोलकर चुनाव जीत गए थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में भी दावा किया गया था कि मोदी आएगा तो महंगाई भगाएगा, बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा जैसे जुमले बोलकर चुनाव जीत गये थे। लेकिन इस बार नरेंद्र मोदी का झूठ लोग समझ गए हैं। इस बार नरेंद्र मोदी के झांसे में लोग आने वाले नहीं हैं।