ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

जहानाबाद में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने के उपकरणों के साथ फैक्ट्री का संचालक गिरफ्तार

14-Apr-2024 05:08 PM

By AJIT

JEHANABAD : जहानाबाद में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। जहानाबाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने यह संयुक्त कार्रवाई की है। मौके से मिनी गन फैक्ट्री के संचालक सत्येंद्र विश्वकर्मा को हथियार बनाने वाले कई उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इस बात की जानकारी दी।


जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सत्येन्द्र शर्मा पूर्व में भी हथियार बनाने के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि टेहटा बाजार में हथियार बनाने और बेचने का काम किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर जहानाबाद पुलिस एवं पटना एसटीएफ टीम ने टेहटा बाजार के मेला रोड में सत्येंद्र विश्वकर्मा के घर पर छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान सत्येंद्र विश्वकर्मा के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और पॉकेट से गोली बरामद किया गया। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां से चार अर्धनिर्मित थरनेट, दो थरनेट के पाईप, दो थरनेट का लोहे की बॉडी, लोहे का बोल्ट, लोहे का बैरल, लोहे का ट्रीगर गार्ड, चार देसी करबाईन का लोहे का बोल्ट, एक लोहे का मिलिंग मशीन समेत कई हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।


गिरफ्तार संचालक सत्येंद्र विश्वकर्मा ने  पुलिस को बताया कि सत्येंद्र विश्वकर्मा हथियार बनाने और बेचने का काम अपने कई सारे साथियों के साथ मिलकर करता था। गिरफ्तार सत्येंद्र विश्वकर्मा से पुलिस पूछताछ में जुटी है। जहानाबाद पुलिस इसे लोकसभा चुनाव के पहले बड़ी उपलब्धि मान रही है।