ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

जीत के बाद केजरीवाल से ऐसे मिले PK, दिल्ली के बाद अब बिहार का रुख करने वाले हैं प्रशांत किशोर

11-Feb-2020 01:12 PM

DELHI : विकास के एजेंडे पर दिल्ली का चुनाव जीतने वाले अरविंद केजरीवाल को उनके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गले लग कर बधाई दी है। प्रशांत किशोर ने लगातार अरविंद केजरीवाल के लिए चुनावी रणनीति बनाई और उनकी जीत में बड़ी भूमिका निभाई। केजरीवाल और प्रशांत किशोर की केमिस्ट्री बेहतरीन मानी जाती है और यही वजह है कि जीत के बाद केजरीवाल सबसे पहले पीके से ही मिलने पहुंचे।



प्रशांत किशोर ने केजरीवाल की जीत के साथ अपना मिशन दिल्ली पूरा कर लिया है. अब उनकी नजरें मिशन बिहार पर है। सीएए के मुद्दे पर जेडीयू नेतृत्व का विरोध करने वाले प्रशांत किशोर को उनकी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के दौरान ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था। तब प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि वह दिल्ली चुनाव के बाद बिहार का रुख करेंगे। दिल्ली में केजरीवाल की जीत से प्रशांत किशोर का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। जाहिर है अब वह दिल्ली से पटना कुछ करने की तैयारी में है।

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अरविंद केजरीवाल के संतुलित चुनावी प्रचार अभियान के पीछे प्रशांत किशोर की बड़ी भूमिका रही. प्रशांत किशोर ने अरविंद केजरीवाल को यह साफ तौर पर बता दिया था कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करनी है। केजरीवाल ने अपने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कभी भी पीएम मोदी पर कोई तंग नहीं कसा। प्रशांत किशोर की रणनीति का हिस्सा यही था कि बीजेपी के साथ पिछले लोकसभा चुनाव में खड़े वोटर भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को वोट दिया. प्रशांत किशोर ने चुनावी रणनीति की जो प्लानिंग की उसमें पूरी तरह सफल रहे।