गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
08-Sep-2020 08:17 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता और विधायक अपने-अपने इलाके में प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं. विकास के मुद्दे पर सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायकों को खासा नाराजगी झेलनी पड़ रही है. दरअसल वैशाली जिले से एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें नाराज लोग जेडीयू के विधायक को अपने इलाके से खदेड़ते और विधायक को गंदी-गंदी गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
विधायक को गाली देने का यह वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है. मामला वैशाली के मनहार का है. जहां चुनाव प्रचार के दौरान महनार विधानसभा सीट से विजयी जदयू विधायक उमेश सिंह कुशवाहा को वहां की नाराज जनता गाली देते हुए दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है की यह वीडियो महनार के लावापुर बघनोचा का है. जहां विधायक जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिलने पहुंचे थे.
सरेआम जदयू विधायक उमेश सिंह कुशवाहा को गाली देने और क्षेत्र से भगाने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जब यह घटना विधायक के साथ हुई तो वहां उनके साथ मौजूद उनके समर्थक भी हैरान रह गए. लोगों की नाराजगी देखते ही जब विधायक वहां से गाड़ी तेज कर निकलने लगे तो लोगों ने उनके काफिले पर पत्थरबाजी भी शुरू कर दी.
जदयू विधायक उमेश सिंह कुशवाहा के निकल जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उनके समर्थकों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई. ग्रामीणों का कहना है कि उनके विधायक ने 5 साल में कुछ भी काम नहीं किया है. मनहार सीट से चुनाव जीतने के बाद अपने क्षेत्र से गायब रहने का भी आरोप विधायक के ऊपर लगाया जा रहा है.
आपको बता दें की इसबार के चुनाव में जेडीयू नेताओं को उनके ही इलाके के लोग निशाने पर ले रहे हैं. इससे पहले जेडीयू के विधायक और मंत्री का भी ऐसा ही वीडियो सामने आ चुका है. जिसमें लोग उनका विरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बहरहाल चुनाव में अब बहुत कम ही समय बचा है, ऐसे में जनता की नाराजगी को दूर करना एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है.