ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जेडीयू राज्य परिषद की बैठक, सीएम नीतीश ने उमेश कुशवाहा को सौंपा प्रमाण...

जेडीयू राज्य परिषद की बैठक, सीएम नीतीश ने उमेश कुशवाहा को सौंपा प्रमाण पत्र, नहीं होगा कोई फेरबदल

27-Nov-2022 01:10 PM

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में जदयू प्रदेश कार्यलाय के कर्पूरी सभागार में पार्टी के राज्य परिषद की एक बैठक चल रही है। इस बैठक में जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और सभी मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद हैं। अब इस बैठक में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को प्रमाण पत्र दिया है। 


दरअसल, बिहार में राजधानी पटना में जदयू राज्य परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बैठक में राज्य परिषद के सदस्य सहित पांच सौ नेता  भाग ले रहे हैं।  इस बैठक में आगामी 2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की क्या कुछ रणनीति होगी, इसको लेकर बातचीत की जा रही है। इसके साथ ही हाल में जदयू के अंदर हुए सांगठनिक चुनाव को लेकर भी बातचीत की जा रही है। इसके आलावा पार्टी के अगले महीने होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी बातचीत की जा रही है। हालांकि, यह तय माना जा रहा है कि पार्टी फिलहाल कोई फेरबदल करने के मूड में नहीं है। 


गौरतलब हो कि, जदयू ने पिछले दिनों ही 70 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया है। इसके साथ ही पहली बार पार्टी की ओर से बड़े पैमाने पर चंदा इकट्ठा किया गया है। इससे पहले उपचुनाव में भी पार्टी को सफलता मिली। इसी को मद्देनजर रखते हुए नीतीश कुमार ने कोई फेरबदल करने की योजना नहीं बनाई है। आज की बैठक में बस पार्टी के भविष्य की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य परिषद की बैठक को लेकर पार्टी कार्यालय में सुबह से ही हलचल है। ढोल बाजे भी बज रहे हैं। बड़ी संख्या में घुड़सवार स्वागत के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। 


news image


news image