अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Nov-2022 01:23 PM
PATNA : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। जिसके बाद इस पद के एक बार फिर से उमेश कुशवाहा ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनके अलावा किसी के द्वारा फिलहाल नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। मालूम हो कि, आज नामांकन की प्रक्रिया होने के बाद रविवार को जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव होगा और नतीजे आएंगे। वहीं, एक ही नामांकन होने की स्थिति में बिना चुनाव के ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, यह तय माना जा रहा है उमेश कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
बता दें कि, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इन्होनें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में उमेश कुशवाहा ने निर्वाचन पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन किया। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ पार्टी के तमाम नेताओं को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने एक बार फिर हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसलिए हम अध्यक्ष पद का एक बार फिर से नामांकन किया है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी जेडीयू लव कुश के साथ-साथ सभी समीकरण को लेकर काम करती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में संगठन हो या राज्य सभी वर्ग के लोगों को बराबरी का हिस्सेदारी भी मिलता है।
गौरतलब हो कि, इसके बाद 11 दिसंबर को स्थानीय एसके मेमोरियल हाल में जदयू का खुला अधिवेशन आयोजित होगा। जिसमें जदयू के पदािधकारियों सहित कार्यकर्ता खुला शामिल होंगे। इस अधिवेशन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता भी खुला संबोधित करेंगे। इसी खुला अधिवेशन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के तरफ से सभी लोगों के सामने घोषणा किया जाएगा। कुशवाहा फिलहाल निवर्तमान अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह के कार्यकाल का दायित्व संभाल रहे थे, लेकिन अब वो खुद के कार्यकाल का दायित्व संभालेंगे।