मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
24-Sep-2020 02:49 PM
By Ranjan Singh
PATNA : राजधानी पटना में आज जदयू कार्यालय के बाहर स्वच्छताग्रहियों का प्रदर्शन जारी था लेकिन इसी बीच प्रदर्शनकारी महिलाएं जब बहुत उग्र हो गई तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग किया. प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की गई है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
आपको बता दें कि आज जेडीयू दफ्तर के अंदर सीएम नीतीश कुमार बैठक कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जेडीयू कार्यालय के बाहर स्वच्छताग्राहियों ने जमकर बवाल काटा था. दरअसल, महिलाओं ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाये हैं कि नीतीश सरकार महिला, गरीब और किसान विरोधी है. उन्होंने कहा कि वो लोग दिन-रात मेहनत कर काम करती हैं लेकिन अबतक सरकार ने उनके वेतन का भुगतान नहीं किया है.
महिलाओं की मांग है कि सरकार उनके पैसे का भुगतान करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी कर्मचारी का भी दर्जा दे. तभी उनका आंदोलन बंद होगा नहीं तो उनका आंदोलन और उग्र होता जाएगा. और जब आंदोलन वाकई में उग्र हो गया तो पुलिस अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कई महिलाओं को हिरासत में ले लिए जिससे जेडीयू दफ्तर के बाहर की स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है.