ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता की मौत पर नाराज हैं नीतीश, दोषियों पर...

पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता की मौत पर नाराज हैं नीतीश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

12-Jul-2019 05:05 PM

By 2

PATNA : अपने ही गृह जिले में अपनी ही पार्टी के नेता की मौत पुलिस कस्टडी में होने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खासे नाराज हैं। गुरुवार देर शाम नगरनौसा थाने की पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता गणेश रविदास की मौत हो गई थी। शुरुआत में नगरनौसा पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था लेकिन मामले के तूल पकड़ने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिर चुकी है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई है। कस्टोडियल डेथ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी गंभीर रहे हैं ऊपर से यह मामला उनकी पार्टी के एक महादलित नेता से जुड़ा है। यह मुख्यमंत्री की नाराजगी का असर है कि तत्काल नगरनौसा थाना प्रभारी और एक दरोगा को सस्पेंड करने के साथ हिरासत में ले लिया गया है। नगरनौसा पुलिस की तरफ से गढ़ी गई आत्महत्या की थ्योरी की हकीकत जानने के लिए एफएसएल की टीम भी थाने पहुंच गई है। आईजी और डीआईजी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।