ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / JDU नेता की गिरफ्तारी पर भड़के ललन सिंह, मुंगेर SP को लगा दिया...

JDU नेता की गिरफ्तारी पर भड़के ललन सिंह, मुंगेर SP को लगा दिया फ़ोन

03-Aug-2022 11:13 AM

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पार्टी के नेता की गिरफ्तारी के बाद भड़क गए हैं। जेडीयू नेता के साथ मारपीट और बदसलूकी पर ललन सिंह ने एसपी पंकज कुमार को जांच के आदेश दिए। फिर क्या था ! एसपी पंकज कुमार से निर्देश मिलते ही एएसपी सैयद इमरान मसूद मंगलवार की शाम पीरी बाजार पहुंच गए और उन्होंने जेडीयू नेता आशुतोष कुमार के परिजनों के साथ-साथ दूसरे पक्ष अनिल सिंह से भी पूछताछ की।




पीरी बाजार थाने में थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे के अलावा मामले की जांच में जुटे पीएसआइ संजय कुमार से भी पूछताछ की गई। जेडीयू नेता आशुतोष के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप। लगाए घर की महिलाओं ने कहा कि पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, नेता की गिरफ्तारी के बाद उन्हें बेरहमी से पीटा भी गया। नेता के परिवारवालों ने एएसपी को बताया कि जब उन्हें थाना से लखीसराय ले जाय जा रहा था तो रास्ते में उन्हें तीन बार गाड़ी से उतारकर उनकी पिटाई की गई। 




वहीं, जब दूसरे पक्ष अनिल सिंह से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि जदयू नेता ने पुलिस के साथ गाली-गलौज की। अनिल ने एएसपी को साक्ष्य के तौर पर मोबाइल में आडियो और वीडियो भी दिखाए। फिलहाल वरीय पदाधिकारी को जांच की रिपोर्ट सौंपने की तैयारी की जा रही है। 




आपको बता दें, पिछले सोमवार को पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोसैठ गांव से जनता दल यूनाइटेड के नेता सह इंटर नेशनल कालेज घोसैठ के सचिव आशुतोष कुमार की गिरफ्तारी की गई। उनके खिलाफ ज़मीनी विवाद से जुड़े एक मामले को लेकर विवाद के बाद पुलिस के साथ मारपीट का आरोप लगा है।