ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / JDU ने तेजस्वी को निशाचर बताया, ट्विटर पर प्रकट होकर बिहारियों पर एहसान...

JDU ने तेजस्वी को निशाचर बताया, ट्विटर पर प्रकट होकर बिहारियों पर एहसान कर दिया क्या ?

15-Apr-2020 07:41 PM

PATNA : कोरोना महामारी को लेकर अमीर-गरीब की सियासत करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने विरोधियों के निशाने पर हैं. तेजस्वी यादव पर लगातार जेडीयू की तरफ से निशाना साधा जा रहा है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को निशाचर बताया है. जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि आधी रात के वक्त केवल निशाचर ही गतिविधि करते हैं.


तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा है कि ट्विटर पर आधी रात के वक्त प्रकट होकर नेता प्रतिपक्ष यह समझ रहे हैं कि उन्होंने बिहारवासियों पर एहसान कर दिया है. जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि तेजस्वी यादव कब तक लोगों को यूं ही बरगलाते रहेंगे. बिहार आज मुसीबत में फंसा है तो यहां से निकल भागे और अब चोरों की तरह सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं.


जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि देश के सभी पार्टियों ने अपनी औकात के मुताबिक कोरोना महामारी में दान किया है. हर छोटा-बड़ा शख्स अपनी तरफ से मदद दे रहा है लेकिन अकूत संपत्ति के मालिक तेजस्वी यादव इस आपदा में भी चुप्पी साधे बैठे हैं. संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव 15 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. अपनी बेनामी संपत्ति में से उन्हें कुछ तो कोरोना महामारी के लिए दान कर देना चाहिए था.