ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / JDU ने NPR में बदलाव का मुद्दा उठाया, NDA की बैठक में अकाली...

JDU ने NPR में बदलाव का मुद्दा उठाया, NDA की बैठक में अकाली दल का भी मिला साथ

31-Jan-2020 05:24 PM

DELHI : NDA की मीटिंग में  NPR का मुद्दा उठा है। जेडीयू सासंद ललन सिंह ने एनपीआर में माता-पिता का डिटेल्स देने पर आपत्ति जतायी है।जिसपर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहले ही आपत्ति जता चुके हैं। जेडीयू के इस आपत्ति पर आकाली दल ने भी उसका समर्थन किया है। इस पूरे मसले पर गृह मंत्री अमित शाह ने विचार का आश्वासन दिया है।


दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में एनपीआर का मुद्दा उठाया गया है। जिसपर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पहले ही आपत्ति जता चुके हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एनपीआर में माता-पिता के बारे में पूरी जानकारी देने वाले कॉलम पर आपत्ति जतायी थी। नीतीश कुमार ने कहा था कि बेहतर तो यह होगा कि केंद्र पहले से चले आ रहे तरीके को लागू करे। इसमें नया क्लॉज जोड़ने की क्या जरूरत है? गरीबों को कहां पता होता है कि उनके माता पिता का जन्म कब और कहां हुआ? मैं ही नहीं बता सकता कि मेरी मां का डेट ऑफ बर्थ क्या है। पहले इन चीजों का महत्व नहीं था। कहा जा रहा है कि जिसे माता पिता का जन्म स्थान और डेट ऑफ बर्थ पता नहीं हो वह नहीं बताएं। ऐसा करने पर खाली जगह रह जाएगा। इससे मन में संदेह होगा। बेहतर है कि इसे हटा दीजिए। नीतीश कुमार ने कहा था कि इन सब चीजों को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है, वैसे एनपीआर कोई मुद्दा नहीं है।


इन्ही सब मुद्दों को जेडीयू ने एनडीए की बैठक में उठाया है। वहीं एनडीए दूसरी सहयोगी दल आकाली दल ने भी जेडीयू की इस मांग का समर्थन किया है।सांसद ललन सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इस मुद्दे को सामने रखा है जिसपर उन्होनें विचार का आश्वासन दिया है।