ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / JDU ने अपने 11 सीटिंग विधायकों का टिकट काटा, कई MLA के परिजनों...

JDU ने अपने 11 सीटिंग विधायकों का टिकट काटा, कई MLA के परिजनों को मौका, बाहुबलियों से भी गुरेज नहीं

07-Oct-2020 06:23 PM

PATNA : JDU ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 115 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दिया है. पार्टी ने 11 विधायकों को बेटिकट कर दिया है. हालांकि उनमें से कई के परिजनों को टिकट दे दिया गया है. वहीं, तीन विधायकों का सीट बदल दिया गया है. जेडीयू की सूची में बाहुबलियों से कोई गुरेज नहीं किया गया है.




11 विधायक बेटिकट -
जडीयू ने आज 115 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इनमें से ज्यादातर को पहले ही सिंबल दिया जा चुका है. पार्टी ने आज औपचारिक तौर पर लिस्ट जारी कर बताया है कि किन्हें जेडीयू का टिकट दिया गया है. पार्टी ने जिन 11 विधायकों को बेटिकट कर दिया है. उनके नाम इस प्रकार हैं.





बाबूबरही से कपिलदेव कामत

फुलपरास से गुलजार देवी

बेनीपुर से सुनील कुमार चौधरी

जीरादेई से रमेश सिंह कुशवाहा

वैशाली से राजकिशोर सिंह

सुलतानगंज से सुबोध राय

परबत्ता से रामानंद प्रसाद सिंह

अमरपुर से जनार्दन मांझी

राजगीर से रवि ज्योति कुमार

डुमरांव से ददन पहलवान

एकमा से मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह


हालांकि पार्टी ने इनमें से कई के परिजनों को टिकट दे दिया है. परबत्ता से मौजूदा विधायक रामानंद प्रसाद सिंह के पुत्र संजीव कुमार को टिकट दिया गया है. वहीं, बाबूबरही से विधायक कपिलदेव कामत की बहू मीना कामत जेडीयू उम्मीदवार होंगी. एकमा से बाहुबली विधायक धूमल सिंह की पत्नी सीता देवी को टिकट दे दिया गया है.


तीन विधायकों का सीट बदला
जेडीयू ने अपने तीन विधायकों की  सीट बदल दी है. घोषी से विधायक कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को बगल की जहानाबाद सीट से उम्मीदवार होंगे. वहीं, गौड़ाबराम से विधायक मदन सहनी को बहादुरपुर भेजा गया है. उधर गया की टिकारी से विधायक अभय कुशवाहा को बेलागंज से उम्मीदवार बनाया गया है. टिकारी सीट जीतन राम मांझी के कोटे में गयी है.


दल बदल कर आये सभी विधायकों को टिकट
जेडीयू ने चुनाव से ठीक पहले दल बदल कर आये सारे विधायकों को टिकट दे दिया है. पालीगंज में आरजेडी से आये विधायक जयवर्धन यादव, सासाराम में आरजेडी से आये विधायक अशोक कुमार, गायघाट में आरजेडी से आये महेश्वर प्रसाद यादव, दरभंगा ग्रामीण में आरजेडी से आये फराज फातमी, तेघड़ा में आरजेडी से आये वीरेंद्र कुमार सिंह, गोविंदपुर में कांग्रेस से आयी पूर्णिमा यादव, बरबीघा में कांग्रेस से आये सुदर्शन को टिकट दे दिया गया है.