ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / JDU ने आनन-फानन में मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी की उम्मीदवारी खत्म की, नई...

JDU ने आनन-फानन में मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी की उम्मीदवारी खत्म की, नई लिस्ट जारी

25-Jan-2022 05:19 PM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जब अपने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की तो भारी बवाल मच गया। दरअसल जेडीयू ने मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी रमेश चंद्र उपाध्याय को पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था।


 बलिया जिले के बेरिया सीट से रमेश चंद्र उपाध्याय को जेडीयू ने उम्मीदवार बनाने की घोषणा की तो हड़कंप मच गया। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को इस बात का अंदाजा नहीं था कि रमेश चंद्र उपाध्याय मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी हैं। 


प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। फर्स्ट बिहार ने इस खबर को प्रमुखता के साथ दिखाया और अब खबर के बाद इसका बड़ा असर हुआ है।


आनन-फानन में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने रमेश चंद्र उपाध्याय की उम्मीदवारी खत्म कर दी है। अनूप सिंह पटेल ने कहा है कि उम्मीदवारों की नई सूची जारी की गई है। हालांकि इस सूची में बैरिया सीट का जिक्र नहीं है।


बता दें कि 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट आरोपी मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय जदयू में 2020 अक्टूबर में शामिल हुए थे। 2008 मालेगांव बम धमाके के आरोपी मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय मुंबई हाई कोर्ट से जमानत पर रिहा है। 5 साल पहले इनको मुंबई हाई कोर्ट ने जमानत दी थी। 


मालेगांव मामले में कथित भूमिका के लिए महाराष्ट्र एटीएस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित के साथ सेवानिवृत मेजर रमेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में एटीएस ने रमेश चंद्र उपाध्याय को 2017 में जमानत पर रिहा किया गया था। 


वहीं, इस मामले पर मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष ट्रायल जारी है। बता दें कि इससे पहले 2019 में रमेश चंद्र उपाध्याय ने विश्व हिंदू महासभा के प्रत्याशी के रूप में बलिया संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कह चर्चा में आये थे. उन्होंने महागठबंधन को खुले तौर पर मुस्लिम परस्त कहा था तो वहीं भारतीय जनता पार्टी पर भी हिंदुओं की हितों के नाम पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया था।


news image