ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / वाल्मीकिनगर से जेडीयू सांसद को नहीं है कानून की परवाह, नियमों की धज्जियां...

वाल्मीकिनगर से जेडीयू सांसद को नहीं है कानून की परवाह, नियमों की धज्जियां उड़ाकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ायी गाडी, जबरन रेलवे ट्रैक किया पार

28-Aug-2019 09:57 PM

By 9

BETTIAH: एक सांसद संसद में बैठकर कानून बनाता है, लोगों से उस कानून के पालन करने की नसीहतें देता है. लेकिन यहां तस्वीर ठीक उल्टी है. सत्ता का नशा सांसद महोदय पर इतना है कि कानून जाए भांड़ में. न तो पुलिस का खौफ है और न ही कानून का डर. बस दिखानी है तो अपनी हैसियत चाहे इसको लेकर कानून की ही धज्जियां क्यों न उड़ानी पड़े. नियमों की उड़ी धज्जियां तस्वीरें देखिए. यह एक सांसद की गाड़ी है.  सत्ता तो सांसद महोदय के पास है लेकिन इसका गुरुर सांसद महोदय के ड्राइवर पर कहीं ज्यादा है. आप भरोसा नहीं कर सकते कि कोई सांसद अपने ड्राइवर को ऐसा करने का निर्देश दे सकता है. लेकिन यहां तो ये सब मुमकिन है. गाड़ी को जबरन ऐसे रेलवे ट्रैक को पार कराया जा रहा है जैसे कोई प्रतियोगिता चल रही हो. जिस जगह से सांसद महोदय की गाड़ी को ले जाया जा रहा है वहां से गाड़ी जाने का कोई रास्ता नहीं है. लेकिन यहां तो सांसद महोदय का रसूख है. बोलेगा कौन? सांसद महोदय को नहीं है फिकर यह नजारा है बेतिया के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन का जहां एनडीए सरकार की भागीदार जेडीयू के वाल्मीकिनगर से सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने कानून की जमकर धज्जियां उड़ाईं. सांसद वैद्यनाथ प्रसाद महतो अपनी गाड़ी से सीधे नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और गाड़ी को सीधे प्लेटफॉर्म पर खड़ी कर दी. सांसद महोदय यूं तो आए थे यात्रियों की समस्याओं के बारे में रेलवे अधिकारियों से बात करने, अपनी मांगें सौंपने, लेकिन इस दौरान वो खुद कानून को तोड़कर स्टेशन से चलते बने. बेतिया से अमित की रिपोर्ट