ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
09-Feb-2023 04:31 PM
By RANJAN
ROHTAS: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम रोहतास के डेहरी पहुंची है। डेहरी के चकन्हा पंचायत की महिला मुखिया पूनम यादव के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के 15 से अधिक अधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की टीम गुरुवार को अचानक इंद्रपुरी सहायक थाना क्षेत्र के चकन्हा गांव पहुंची। जहां पूनम यादव के आवास पर छापेमारी की जा रही है।
इस दौरान महिला मुखिया से लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही तमाम तरह के कागजात खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि महिला मुखिया पूनम यादव राजद के दिवंगत कार्यकर्ता पप्पू सिंह यादव की पत्नी हैं। बता दें कि कुछ साल पहले पप्पू सिंह यादव की बालू कारोबार के साथ रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या के बाद पप्पू सिंह यादव की पत्नी पूनम यादव ने अपने भाई गुड्डू यादव के साथ मिलकर अपने पति के बालू कारोबार को आगे बढ़ाया। चर्चा है कि पूनम यादव भोजपुर के बालू कारोबारी और जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ के बेहद करीबी मानी जाती हैं। सोन नदी के इलाके में बालू खनन के कारोबार से वे जुड़ी हैं। पिछले दो दिनों से जहां जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ के यहां इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है। पूनम यादव के यहां हो रही छापेमारी को भी इसी कड़ी में देखा जा रहा है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।