ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / प्रशांत किशोर बड़का जाली बा, ऐकरा तुरंत पार्टी से निकाल देबे के चाही,...

प्रशांत किशोर बड़का जाली बा, ऐकरा तुरंत पार्टी से निकाल देबे के चाही, PK पर बोले JDU विधायक श्याम बहादुर सिंह

28-Jan-2020 02:26 PM

PATNA: प्रशांत किशोर पर अब जेडीयू के नेताओं के सब्र का बांध टूटने लगा है. चुनाव को लेकर आज नीतीश कुमार की खास बैठक में शामिल होने पहुंचे विधायक श्याम बहादुर सिंह ने प्रशांत किशोर पर सबसे तीखा हमला बोला. श्याम बहादुर बोले-प्रशांत किशोर जाली माल हैं, एक मिनट की देर किये बगैर उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिये. 

खांटी भोजपुरी में श्याम बहादुर का हमला

नीतीश कुमार ने आज चुनावी तैयारियों को लेकर जेडीयू की बैठक बुलायी है. श्याम बहादुर सिंह उसी बैठक में भाग लेने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री आवास के बाहर मीडिया ने उनसे प्रशांत किशोर पर सवाल पूछा. फिर विधायक श्याम बहादुर क्या बोले ये खुद पढ़ लीजिये.  “ प्रशांत किशोर जइसन जाली माल के कौनो भैलू नइखे. इ बड़का जाली बा, ऐकरा एक मिनट पार्टी में रखे के जरूरत नइखे. जौना बाल-बच्चा के माइ-बाप पैदा करे ला ओकरा माइ-बाप से लगाव होखे ला. लेकिन इ होस्पीटल से उठा के लाइल गेल बाड़न. प्रशांत किशोर पोस पुत बाड़न. पोस पुत के माइ-बाप से कौनो लगाव नइखे. ऐही से अब बर्दाश्त करे के जरूरत नइखे. एक मिनट में पार्टी से निकाल देबे के चाही. तत्क्षण, बिना देर किये.” 


टूट गया सब्र का बांध

जेडीयू नेताओं का बडा तबका शुरू से ही प्रशांत किशोर के खिलाफ था. लेकिन प्रशांत किशोर नीतीश कुमार की पसंद थे. वे पार्टी में आये और नीतीश ने उन्हें नंबर टू बना दिया. पार्टी के नेताओं ने उन्हें बर्दाश्त किया. लेकिन CAA से लेकर दूसरे मुद्दों पर प्रशांत किशोर की ताबड़तोड़ बयानबाजी के बाद नेताओं के सब्र बांध टूट गया है. आर सी पी सिंह से लेकर ललन सिंह जैसे जेडीयू के प्रमुख नेता प्रशांत किशोर पर खुला हमला बोल रहे हैं. अब दूसरे नेताओं की भी जुबान खुल गयी है. वैसे मुख्यमंत्री की बैठक से पहले ही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि PK जैसे नेताओं की अब पार्टी को जरूरत नहीं है.