नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
16-Aug-2020 09:15 PM
By Rohit Sinha
SHEIKHPURA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जेडीयू के विधायक का एक्सीडेंट हो गया है. भीषण सड़क हादसे में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. इस हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घटना शेखपुरा जिले की है. जहां जेडीयू के विधायक रणधीर कुमार सोनी का एक्सीडेंट हो गया है. सड़क हादसे में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बताया जा रहा है कि एमएलए रणधीर कुमार सोनी लखीसराय के हलसी थाना के प्रतापपुर गाँव से लौट रहे थे. इस दौरान सिरारी के भदौस मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने उनकी गाड़ी को चकमा दिया. जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पुल से जा टकराई.
इस भीषण सड़क हादसे में जेडीयू विधायक की जान बाल-बाल बची है. उन्हें हल्की चोटे आई हैं. बताया जा रहा है कि विधायक रणधीर कुमार सोनी को सिर में चोटे आई हैं. जबकि उनके साथ गाड़ी में बैठे विनय महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. जिले के सीनियर अफसरों ने विधायक से मुलाकात कर उनका हाल जाना है. मामले की तफ्तीश की जा रही है.