ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / JDU विधायक पप्पू पांडेय का रिश्तेदार गिरफ्तार, नरसंहार मामले में है आरोपी

JDU विधायक पप्पू पांडेय का रिश्तेदार गिरफ्तार, नरसंहार मामले में है आरोपी

03-Jun-2020 08:50 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ  : बिहार में चर्चित गोपालगंज ट्रिपल मर्डरकांड में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. इस मर्डरकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल जेडीयू विधायक के करीबी  बटेश्वर पांडेय को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. 24 मई की रात में राजद नेता जेपी यादव के परिवार वालों की हत्या की गई थी. जिसके बाद इस मामले को लेकर बिहार में सियासत तेज हुई. अब पुलिस ने विधायक पप्पू पांडेय के रिश्तेदार गिरफ्तार बटेश्वर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है. 


गोपालगंज जिले में हथुआ के रूपन चक में हुए राजद नेता जेपी यादव के परिवार वालों की हत्या से पूरे बिहार में हड़कंप मच गया है. कई राजनीतिक पार्टियां भी इस मौके को भुनाने में लगी हुई हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से लेकर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में लगे हुए हैं. बता दें कि गोपालगंज में 24 मई को सरेशाम ये बड़ी वारदात हुई. हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में अपराधियों ने घर के बाहर बैठे राष्‍ट्रीय जनता दल नेता जेपी चौधरी और उनके परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने से उनके माता-पिता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हत्यारों ने 70 साल के महेश चौधरी और उनकी बूढी पत्नी संकेतिया देवी पर गोलियां बरसा कर दोनों को वहीं मार डाला. जबकि एक भाई शांतनु चौधरी की आज सुबह पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल में मौत हो गई.


गोलीबारी में घायल हुए जेपी चौधरी और उनके भाई ने ही पुलिस को बताया था कि कुचायकोट के जनता दल यूनाइटेड विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय और उवके बेटे जिला पार्षद मुकेश पांडेय ने इस घटना को अंजाम दिया. घायलों ने बताया था कि पहले ही विधायक पप्पू पांडेय ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी और इसे पूरा कर दिखाया. बता दें कि इस मामले में जिला पार्षद मुकेश पांडेय और विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय की गिरफ़्तारी पहले ही हो चुकी है.