Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
26-May-2020 12:53 PM
GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के करीबी को गोली मार दी है. दिनदहाड़े इस मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
वारदात गोपालगंज जिले के हथुआ थाना इलाके की है. जहां रेपुरा इलाके में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के करीबी मुन्ना तिवारी का मर्डर कर दिया है. मुन्ना तिवारी ठेकेदारी करते थे और विधायक पप्पू पांडेय के साथ ही रहते थे. मुन्ना तिवारी की पुत्री के मुताबिक आज दोपहर अपने घर के बाहर वे बैठे थे. तभी दो बाइक पर मन्नू तिवारी सहित चार आपराधी आए और फायरिंग करने लगे. फायरिंग के बाद मुन्ना तिवारी भागने लगे, लेकिन अपराधियो ने उन्हें दौड़ाकर कई गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनकी बहन किरण देवी ने बताया की वे बहुत ही शांत स्वभाव के थे.घर के पास बैठे थे, तभी दो अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया.
बता दें की रविवार को सरेआम माले नेता जेपी यादव की मां- बाप और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में जदयू विधायक पप्पू पांडेय, भाई सतीश पांडेय और भतीजा मुकेश पांडेय सहित बटेश्वर पांडेय को नामजद किया गया है. सतीश पांडेय और मुकेश पांडेय की गिरफ़्तारी हो चुकी है. इस घटना के महज कुछ घंटे के बाद ही विधायक के रिश्तेदार और करीबी की हत्या से यहां दहशत का माहौल है.