ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / JDU विधायक ने की राजद सुप्रीमो की तारीफ, लालू यादव को बताया हाई...

JDU विधायक ने की राजद सुप्रीमो की तारीफ, लालू यादव को बताया हाई लेवल का नेता

13-Oct-2021 02:38 PM

PATNA : बिहार में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. प्रत्याशियों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है और अब पार्टी के नेता-विधायक जोरों शोरों से अपने-अपने दलों के प्रत्याशियों को समर्थन देने मैदान में उतर चुके हैं. प्रचार-प्रसार के समय बयानबाजी का भी दौर शुरू हो चुका है. इसी बीच अपने बयानों और हरकतों से चर्चा में बने रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार उन्होंने अपनी पार्टी लाइन से अलग हटकर राजद सुप्रीमो लालू यादव की तारीफ की है. उन्होंने लालू को बड़े लेवल का नेता बता दिया है. लालू पर जेडीयू विधायक के इस बयान के बाद से सियासी गलियारे में हलचल शुरू हो गई है. 


दरअसल, जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने पार्टी लाइन से हटकर लालू यादव की तारीफ की है. जेडीयू MLA गोपाल मंडल ने कहा है कि लालू यादव राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं. चुनाव में प्रचार करने के लिए राजद सुप्रीमो पटना आ रहे हैं, इस पर सवाल पूछे जाने पर गोपाल मंडल ने कहा कि उन्हें बिहार आना चाहिए और उनके आने से असर भी पड़ेगा. लेकिन आरजेडी और कांग्रेस दोनों चुनावी मैदान में है, तो इससे ही पता चल जाएगा कि कितना असर होगा. 


गोपाल मंडल द्वारा लालू यादव को नेशनल लेवल का नेता बनाने के पीछे की वजह मंत्री जीवेश कुमार का बयान है. बीते दिनों मंत्री जीवेश कुमार ने कहा था कि लालू यादव एक्सपायर माल हो गए हैं. मंत्री ने तंज कसते हुए कहा था कि आरजेडी सुप्रीमो में अब ताकत नहीं बची है. वे दहाड़ने नहीं बल्कि मिमियाने के लिए आ रहे हैं. 


बीजेपी कोटे के मंत्री के बयान पर जेडीयू एमएलए गोपाल मंडल ने कहा कि मैं उस कद का आदमी नहीं हूं. उनकी तबियत खराब है. कैसे कह सकता हूं एक्सपायर माल हैं या नहीं. वे राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उपचुनाव में दोनों सीटों पर जेडीयू भारी वोटों से जीतेगी. मैं भी प्रचार करने जाऊंगा. 


जेडीयू विधायक इतने पर ही शांत नहीं होते हैं. गोपाल मंडल ने लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव को बहुरंगिया बता दिया है. गोपाल मंडल ने कहा है कि तेजस्वी यादव नेता हो सकते हैं, लेकिन तेज प्रताप नहीं. दोनों भले ही लालू यादव के बेटे हों, लेकिन तेजस्वी यादव लीडर हैं. उनमें लीडरशिप करने की क्षमता है. बात तेज प्रताप की करें तो वह तो बहुरंगिया हैं. आए दिन कुछ ना कुछ करते ही रहते हैं.