Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
25-Aug-2021 11:56 AM
PATNA : जेडीयू के बड़बोले विधायक के गोपाल मंडल के ऊपर गाज गिरनी अब तय मानी जा रही है. अब गोपाल मंडल के खिलाफ एक्शन की तैयारी में डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद को वसूली बाज बताने वाले गोपाल मंडल के ऊपर कार्रवाई की जाएगी. इस बात का भरोसा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दिया है. उमेश कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी अपने नियमों और अनुशासन से चलती है अगर कोई अनुशासन तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि गोपाल मंडल में जो कुछ भी कहा है, वह नेतृत्व के संज्ञान में आ चुका है और जल्द ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. उमेश कुशवाहा ने कहा है कि बीते दिनों उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. जिसकी वजह से वह प्रदेश कार्यालय नहीं आ रहे थे. लेकिन अब वह प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं. मेरे संज्ञान में यह सारी बात आ चुकी है और अब कार्रवाई होगी.
आपको याद दिला दें कि गोपाल मंडल लगातार बीजेपी के नेताओं पर हमला बोल रहे हैं. सरकार में डिप्टी सीएम के पद पर मौजूद बीजेपी के नेता तारकेश्वर प्रसाद को उन्होंने वसूली बात कहते हुए यहां तक के आरोप लगा दिया था कि वह लाखों की रकम वसूली करके चले जाते हैं. इसके अलावा उन्होंने डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं गोपाल मंडल बिहार के पंचायती राज मंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के ऊपर भी हमलावर रहे हैं. उन्होंने सम्राट चौधरी को कई बार हैसियत भी बताई है.
डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद के ऊपर भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाने के बाद बीजेपी इस मामले पर खाता नाराज है. बीजेपी ने इस मामले में जेडीयू को मैसेज भी भिजवा दिया है और अब उमेश कुशवाहा जो कुछ कह रहे हैं. उसका मतलब यह है कि गोपाल मंडल को लेकर संभवत नीतीश कुमार तक बात पहुंची है. ऐसे में उनके खिलाफ अब एक्शन की तैयारी हो रही है.