ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

JDU का दामन थामेंगे लालू के समधी चंद्रिका राय, बोले-कई RJD विधायक भी नीतीश के साथ जाने को तैयार

13-Feb-2020 03:18 PM

PATNA: लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय नीतीश कुमार का दामन थामेंगे. पटना में आज मीडिया से बात करते हुए चंद्रिका राय ने कहा कि नीतीश कुमार में उनकी पूरी आस्था है. चंद्रिका राय दावा कर रहे हैं कि RJD के कई विधायक पार्टी से उब चुके हैं और वे भी जेडीयू में जाने को तैयार हैं.

क्या बोले चंद्रिका राय

पटना में आज मीडिया से बात करते हुए चंद्रिका राय ने कहा कि अब आरजेडी में रहने का कोई मतलब नहीं रह गया है. आरजेडी में उनका दम घुट रहा है. उनकी पूरी आस्था नीतीश कुमार के साथ है. लेकिन पार्टी छोड़ने और नयी पार्टी में जाने के बारे में वे समय आने पर औपचारिक एलान करेंगे. चंद्रिका राय ने कहा कि वे अपनी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन पार्टी दूसरी यानि जेडीयू होगी.

RJD के कई विधायक टूटेंगे

चंद्रिका राय ने कहा कि RJD के कई विधायक बेचैन हैं. उन्हें लग रहा है कि इस पार्टी में उनका कोई भविष्य नहीं है. लोकसभा चुनाव में वे आरजेडी का हश्र देख चुके हैं. लिहाजा वैसे तमाम विधायक अपना रास्ता तलाश रहे हैं. चंद्रिका राय ने कहा कि वे फिलहाल उन विधायकों के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे. लेकिन कुछ ही दिनों में सब क्लीयर हो जायेगा. चंद्रिका राय ने कहा कि बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है और उसमें सबको अंदाजा हो जायेगा कि आरजेडी विधायकों का क्या हाल है.


कौन हैं चंद्रिका राय

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय के पुत्र चंद्रिका राय फिलहाल आरजेडी से विधायक हैं. उनकी बेटी एश्वर्या राय की शादी लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से हुई है. तेजप्रताप यादव और एश्वर्या के बीच का मामला जगजाहिर है. कुछ दिनों पहले एश्वर्या राय ने राबड़ी देवी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद राबडी देवी की तरफ से विधायक शक्ति यादव और खुद राबड़ी देवी ने भी एश्वर्या पर केस दर्ज कराया था. पुलिस मामले की छानबीन करने में ही लगी है.  लालू फैमिली में छिड़े घमासान के बाद से ही तय हो गया था कि चंद्रिका राय की अब आरजेडी में कोई जगह नहीं बची है. लिहाजा वे दूसरी पार्टी में जायेंगे. आज उन्होंने नीतीश कुमार के साथ जाने का संकेत दे दिया.