गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी
08-Sep-2021 09:41 AM
PATNA : ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जनता दल यूनाइटेड को देशभर में मजबूत करने की तैयारी चल रही है. जदयू उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है. मंगलवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नॉर्थ-ईस्ट कार्यकारिणी परिषद का पुनर्गठन किया. ललन सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के सीनियर लीडर एनएस लोथा को उत्तर-पूर्वी परिषद का संयोजक बनाया है.
मंगलवार को घोषित नॉर्थ-ईस्ट कार्यकारिणी परिषद की नई टीम में जनता दल यूनाइटेड के 13 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. बताया जा रहा है कि 15 सितंबर से जदयू की नॉर्थ-ईस्ट कार्यकारिणी परिषद प्रभावी होगी. उत्तर-पूर्वी कार्यकारिणी परिषद में पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी और राष्ट्रीय महासचिव संजय झा को शामिल किया गया है. जबकि जेडीयू के सीनियर लीडर एनएस लोथा को कार्यकारिणी परिषद का संयोजक बनाया गया है.
केसी त्यागी और संजय झा के अलावा नॉर्थ ईस्ट प्रभारी अफाक अहमद खान, रामप्रीत मंडल, अनिल हेगड़े, अरुणाचल प्रदेश के अध्यक्ष, नागालैंड के अध्यक्ष, मणिपुर के अध्यक्ष, त्रिपुरा के अध्यक्ष, मेघालय के अध्यक्ष, मिजोरम के अध्यक्ष और सिक्किम के अध्यक्ष को कार्यकारिणी परिषद में सदस्य बनाया गया है. गौरतलब हो कि 9 सितंबर को जनता दल यूनाइटेड की समीक्षा बैठक होगी. इस अहम बैठक में सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शामिल होने वाल हैं.
जदयू के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे. पार्टी में अगर कहीं कोई कमी होगी तो उसे पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे और अभियान को भी तेज किया जाएगा.