अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
19-Nov-2021 09:00 AM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड में संगठन बदलाव का सिलसिला जारी है बुधवार को जेडीयू ने अपने सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया था. इसके साथ ही लोकसभा और विधानसभा प्रभारियों को भी पद मुक्त कर दिया गया था. अब नए सिरे से प्रकोष्ठों का पुनर्गठन होना है.
जेडीयू में प्रकोष्ठों के पुनर्गठन को लेकर अब पुरानी प्रक्रिया एक बार फिर से अपनाई जाएगी सूत्रों की मानें तो अब पार्टी में उत्तर और दक्षिण बिहार दो अलग-अलग प्रकोष्ठ इकाई का गठन नहीं होगा बल्कि प्रकोष्ठ और एकीकृत रूप से काम करेंगे.
साउथ बिहार और नार्थ बिहार के लिए प्रकोष्ठ बनाए जाने की वजह से समन्वय में भी परेशानी होती है. जहां कोशिश यह हो रही है कि नए सिरे से अगले एक पखवाड़े के भीतर सभी प्रकोष्ठों का गठन कर लिया जाए. वहीं जो लोग पद लेकर आराम से बैठ गए है उन्हें नए सिरे से प्रकोष्ठ के गठन कर किनारे किए जाने की तैयारी है. अब तक पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या फिर अभियान में उनकी योगदान नहीं दिखी. उनकी जगह पर नए और पूर्व से सक्रिय लोगों को प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी जाएगी.